घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। आसन कलां गांव निवासी ब्रह्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह, अपनी पत्नी, बेटे और पुत्रवधू के साथ घर पर था। उसी समय उसके भाई जगदीश का बेटा मोनू और संदीप मोटरसाइकिल पर हथियार लहराते हुए आए। आरोपियों ने आते ही उसके बेटे संदीप पर तोबड़तोड़ गोलियां चला दी। संदीप उस समय दरवाजा बंद कर रहा था। आरोपियों ने पीछे से गोलियां चलानी शुरू की। पहले उसके पैरों फिर घुटनों और कंधों पर एक के बाद एक पांच गोली मारी। जिससे संदीप घायल होकर गिर गया। वे जैसे तैसे उठकर घर के अंदर आया, लेकिन आरोपी उसे घसीटते हुए फिर से बाहर ले गए।
मां बेटे की जान की मांगती रही भीख
उसकी पत्नी संदीप को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। आरोपियों ने उसकी उसको भी नहीं बख्शा। उसके साथ मारपीट की। कंधे पर पिस्टल के बट मारे। उसकी मां बार बार अपने बेटे की जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी उसकी गर्दन की चाकू रख पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते रहे। आरोपियों में चुलकाना गांव का रवि भी शामिल है। वे इसके बाद जेब से गोली निकालकर हवाई फायर करते रहे। इससे पूरा परिवार डर गया। बदमाश उनको जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। थाना मतलौडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहीं परिजनों ने संदीप को पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस सूचना मिलते ही आसन कलां गांव में मौके पर पहुंच गई थी। यहां से चार-पांच खोल बरामद किए हैं। घायल को दो तीन गोली लगनी बताई हैं। वास्तविक स्थिति मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद ही पता चलेगी। पुलिस ने पुलिस ने ब्रह्मपाल की शिकायत पर आरोपी माेनू, संदीप और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा पुलिस।