फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नहर पुल बनाते समय मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, छह को बचाया

Sat, 03 Feb 2024 02:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंस, समालखा, पानीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली पैरलल नहर चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पर काम करते समय हादसा हुआ है। मृतक बदायूं व बरेली के हैं। ढिंडार गांव में कार्य चल रहा था, ठेकेदार पर बिना लाइट के रात में काम कराने की शिकायत है। मृतकों के परिजनों में आक्रोश है, समझौते के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिरयाणा के पानीपत के समालखा क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में ढिंडार गांव के पास पुल बनाते समय मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की शिनाख्त यूपी के बदायूं निवासी अमित-24 और बरेली निवासी देवेश-18 के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। दूसरी ओर मृतकों के परिजनों ने आरोपी ठेकेदार पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पैरलल नहर पर चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट चल रहा है। जिले के आखिरी छोर पर स्थित ढिंडार गांव के पास नहर पुल के निर्माण को लेकर खुदाई चल रही है। ठेकेदार की देखरेख में शुक्रवार की देर शाम को जेसीबी से मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। मौके पर पॉकलेन मशीन के साथ आठ मजदूर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी मिट्टी की ढांग मजदूरों पर गिर गई। मशक्कत के बाद मिट्टी में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया, जहां अमित (24) और देवेश (18) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में घटना की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

मृतक देवेश के पिता ब्रह्म स्वरूप व अमित के परिजन प्रेम राज ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार की लापरवाही से मजदूरों की जान गई है। ठेकेदार देर शाम तक खोदाई का कार्य करा रहा था। मौके पर लाइट की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में काम करते समय हादसा हुआ। आरोप है कि घटना के बाद से ठेकेदार समझौते के लिए मृतक के परिजनों पर दबाव बना रहा है।

लंबे समय से चल रहा नहर चौड़ीकरण का काम
दिल्ली पैरलल नहर के चौड़ीकरण पर लंबे समय से काम चल रहा है। इसको करनाल के मूनक से सोनीपत की खुबडू झाल तक चौड़ा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 21 अप्रैल 2023 को इसकी आधारशिला रखी थी। ढिंडार गांव जिले का आखिरी गांव है। यहां पिछले कई दिन से नया पुल बनाने का काम चल रहा है, जिस पर 304 करोड़ की राशि खर्च होनी है। परियोजना को अगस्त 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पानीपत सहित सोनीपत, रोहतक और दक्षिण हरियाणा के लोगों को पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी मिल सकेगा।

दिल्ली पैरलल नहर पर पुल के लिए खुदाई करते समय मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। इसमें शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -फूलकुमार, प्रभारी, समालखा थाना पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें