फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: तेजधार हथियार से युवक की हत्या, गंगाराम कॉलोनी में शराब पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा

Sat, 03 Feb 2024 11:17 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में शनिवार सुबह गंगाराम कॉलोनी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के हाथ, गर्दन व सिर में तेजधार हथियार से हमले के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्त उसको शाम के समय शराब पिलाने ले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के अंतर्गत गंगाराम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात को शराब पार्टी के दौरान एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। युवक का शव शनिवार सुबह कॉलोनी में पड़ा मिला। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गंगाराम कॉलोनी निवासी संगम (21) साल एक फैक्ट्री में काम करता था। वह शुक्रवार सुबह ड्यूटी गया था। वह देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह कॉलोनी में उसका शव पड़ा मिला। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से इसकी शिनाख्त कराई। उस पर हाथ, गर्दन व सिर में तेजधार हथियार से हमला किया गया है। गले पर तेजधार हथियार के निशान हैं। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्त उसको शाम के समय शराब पिलाने ले गए। शराब पार्टी के दौरान किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। आरोपियों ने उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ की शुरू 
पुलिस ने हत्यारोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुराना औद्योगिक थाना के अलावा सीआईए की टीम ने मौका मुआयना किया। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार
गंगाराम कॉलोनी में एक युवक की हत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें