फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में आएंगी 20 करोड़ की मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में करीब 20 करोड़ की अति आधुनिक मशीनें मंगाई जाएंगी। इनमें एक अल्ट्रासाउंड मशीन, दांतों की जांच के लिए एक एक्सरे मशीन, आंखों की जांच के लिए फैंकू मशीन, माइक्रोसाॅफ्ट, ओटी टेबल, छह वेंटिलेटर, कंप्यूटर, प्रिंटर, मैपिंग मशीनें और जरूरत का सामान शामिल होगा।
विज्ञापन

जिससे चिकित्सकों को इलाज करने में आसानी होगी। वहीं मरीजों को कई दिन तक अस्पताल के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। जिला नागरिक अस्पताल में 14 साल पुरानी मशीनें इलाज के लिए प्रयोग की जा रही हैं। विभाग ने सीएसआर के तहत 20 करोड़ का बजट पास होने से अस्पताल में आधुनिक फीचर वाली मशीनें आ पाएंगी, जिससे मरीजों का इलाज अच्छे तरीके से हो पाएगा। अस्पताल में हाल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन है। इसलिए एक आधुनिक फीचर वाली अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग भेजी गई है। दांतों की जांच के लिए आरवीजी डेंटल एक्स-रे मशीन की मांग भेजी गई है।
वहीं छह वेंटिलेटर, कंप्यूटर, प्रिंटर और मैपिंग की आधुनिक मशीनों की मांग भेजी गई हैं। जिससे अस्पताल की साफ-सफाई अच्छे तरीके से हो पाएगी। वहीं आंखों की जांच के लिए फेको मशीन. ओटी टेबल और माइक्रोसाफ्ट की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज ने बताया कि इससे पहले भी कई बार फेको मशीन, ओटी टेबल, माइक्रोसाफ्ट के लिए मांग भेजी गई है लेकिन अब तक कोई भी उपलब्ध नहीं हुई है। अस्पताल में जो फेको मशीन, माइक्रोसाफ्ट हैं वे लगभग 14 साल पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें