फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: सिविल अस्पताल के खाने में मिली छिपकली, चार बीमार, 35 साल से जन सेवा दल नि:शुल्क दे रहा है भोजन

Tue, 16 Nov 2021 07:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत(हरियाणा)

सार

अस्पताल में 35 साल से जन सेवा दल नि:शुल्क भोजन दे रहा है। मंगलवार को दोपहर की दाल में छिपकली निकली। इसके बाद डॉक्टरों ने खाना खाने वालों को भर्ती कर उनका इलाज किया। पीएमओ ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन कोमल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के सिविल अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली दाल में मंगलवार को छिपकली निकली। दाल खाने से दो मरीजों और दो तीमारदारों की तबीयत बिगड़ गई। जनरल वार्ड के डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भेजा और सिक्योरिटी गार्ड को सतर्क कर अन्य मरीजों को दाल परोसने से रोक दिया। 

विज्ञापन


पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और दाल खाने वाले मरीजों, तीमारदारों का हालचाल लिया। डॉक्टरों ने दाल खाने वाले मरीजों को उल्टी कराई। इसके बाद पीएमओ ने जनसेवा दल की रसोई में जाकर खाने को देखा। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जन सेवा दल को चेतावनी जारी की गई है। 

जन सेवा दल की ओर से दोपहर करीब दो बजे मरीजों और तीमारदारों को खाने में दाल, रोटी और चावल दिया गया। तीसरी मंजिल पर बुखार से पीड़ित कश्यप कॉलोनी निवासी केला देवी भर्ती हैं। उनकी भतीजी कोमल ने जन सेवा दल से खाना लिया।
विज्ञापन


खाना खाते वक्त उसकी दाल में मृत छिपकली मिली। उसने स्टाफ नर्सों को इसकी सूचना दी। नर्सों ने डॉक्टरों एवं पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर को जानकारी दी। जिन वार्डों में खाना दिया जा रहा था, वहां परोसे जाने से रोका गया और जिन्हें खाना दिया जा चुका था, उन्हें खाने से रोक दिया गया।

इस दौरान कोमल एवं केला देवी साथ ही कश्यप कॉलोनी निवासी रोशनी और गांव रेरकलां निवासी लव शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। इन सभी को चक्कर के साथ उल्टी आने लगी। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कर इलाज शुरू किया। बीपी की जांच की गई। इनमें से केला देवी एवं रोशनी का बीपी कम मिला। खाना खाने वाले 20 लोगों को डॉक्टरों ने फिलहाल अपनी निगरानी में रखा है। 
 
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: जींद में किसान आंदोलन को लेकर किसानों की महापंचायत, ऐलनाबाद उपचुनाव में हार पर नहीं थम रही कांग्रेस में रार

बर्तन में हो सकती है छिपकली 

खाना हमने भी खाया है, हमारे ड्राइवर ने भी खाया है। हमारे खाने में छिपकली नहीं थी। हो सकता है कि लोगों के बर्तनों में छिपकली हो। खाना खाने से किसी की तबीयत नहीं बिगड़ी है। इस बात को जान बूझकर मुद्दा बनाया गया है। हमारे खाने की उपायुक्त भी प्रशंसा कर चुके हैं। हम 35 साल से अस्पताल में लोगों को नि:शुल्क खाना वितरित कर रहे हैं। - डॉ. चमन गुलाटी, महासचिव जन सेवा दल


मामले की की जा रही है जांच 

खाने में छिपकली मिलने की सूचना पर इमरजेंसी वार्ड में गया था। मरीजों और लोगों से पूछताछ की। जन सेवा दल की रसोई का भी निरीक्षण किया। मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।  - डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें