फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की पाठशाला में हाजिरी लगाने मत आओ, अंदर से पढ़ाई करो : गुरविंदर शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-37-
विज्ञापन

गुरु की पाठशाला में हाजिरी लगाने मत आओ, अंदर से पढ़ाई करो : गुरविंदर शाह
श्री संत द्वारा हरि मंदिर सेठी चौक में नव विक्रमी संवत 2080 के उपलक्ष्य में संत समागम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्री संत द्वारा हरि मंदिर सेठी चौक में नव विक्रमी संवत 2080 के उपलक्ष्य में संत समागम में सोमवार को गुरुद्वारा शाह साहब से गद्दीनशीन गुरविंदर शाह साहिब पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अगर रास्ता पूछे और उस पर यात्रा न करे तो क्या वह कभी मंजिल तक पहुंच सकता है, कभी नहीं। उसी प्रकार लोग गुरु के पास भगवान तक जाने का मार्ग पूछने आते हैं, लेकिन उस पर कभी चलते नहीं। इसलिए वो कभी परमात्मा को प्राप्त नहीं कर पाते। गुरु की पाठशाला में केवल हाजिरी लगाने मत आओ, अंदर से पढ़ाई भी करो।
विज्ञापन

उन्होंने अगली कक्षा में वही जाता है जो पढ़ाई भी करता है। केवल यहां आकर खाली बैठे रहें और तत्वचिंतन न करें तो गुरु घर में आना व्यर्थ माना जाएगा। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज (मुरथल वाले) ने कहा कि सुनने से सब कुछ प्राप्त होता है। बोलने वाले सोचते हैं, हम सब जानते हैं लेकिन सुनने वाला भी बहुत ज्ञानी होता है। गुरु वह सुनाता है, जो आपके लिए अच्छा होता है। परमात्मा वह करता है, जो आपके लिए अच्छा होता है, लेकिन हम सुनते नहीं। गुरु नानक देव कहते हैं कि भगवान को पाने के लिए अपने आप को समाप्त करना पड़ता है। मुख्यातिथि समाजसेवी विपुल शाह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधान रमेश चुघ, चिंटू विज, गगन सेठी, अश्विनी नंबरदार, हरनाम चुघ, अमरजीत सपड़ा, किशोर रामदेव, दर्शन रामदेव, पवन चुघ, किशन चुघ, उत्तम आहूजा, कर्म सिंह रामदेव, जगदीश जुनेजा, शाम सपड़ा, गोल्डी बांगा, हरनारायण जुनेजा, अमर वधवा, सुरेंद्र जुनेजा, भव्य चुघ, ओमी चुघ, मोहन रामदेव, राघव चुघ, अमन रामदेव, शक्ति सिंह रेवड़ी, ईश्वर लाल रामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें