फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों को लाइब्रेरी के लिए मिलेंगे 21 लाख

विज्ञापन
पानीपत। सासंद संजय भाटिया को स्मृती चिंह भेंट करते हुए प्रधान सुरेंद्र धुन व अन्य वकिल। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। बार एसोसिएशन की गवर्निंग कमेटी की बैठक में सोमवार को सांसद ने लाइब्रेरी और बिल्डिंग जीर्णोद्धार के लिए बजट का तोहफा दिया। सांसद निधि से लाइब्रेरी के लिए 21 लाख और बिल्डिंग जीर्णोद्धार के लिए 25-30 लाख रुपये दिए जाएंगे। वर्ष 2024 तक हर साल 21 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सासंद संजय भाटिया, उपायुक्त सुशील कुमार सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुडा, एसडीएम वीरेंद्र, बिजली निगम के एसई सुरेंद्र ढुल को पुष्प गुच्छ देकर और शॉल देकर सम्मानित किया। बैठक में बार एसोसिएशन के प्रधान ने लाइब्रेरी और बिल्डिंग जीर्णोद्धार के लिए सहयोग मांगा, जिस पर सांसद संजय भाटिया ने कहा कि टॉयलेट, बिल्डिंग, पेंट इत्यादि के लिए 25-30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और जल्द जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा लाइब्रेरी फंड के लिए उन्होंने 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस अवसर पर बार उप प्रधान सुनील वाधवा, सचिव वैभव देसवाल, सह सचिव संयम बत्रा, कैशियर जितेंद्र रावल, संजीव अनेजा, रजनीश, रमेश शर्मा, अशोक कादियान, राजपाल कादियान इत्यादि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो स्टांप विक्रेता की मांग पर उपायुक्त की मोहर
बैठक में प्रधान सुरेंद्र दूहन ने दूसरी समस्या से रूबरू कराते हुए उपायुक्त से कुछ स्टांप विक्रेताओं को चेंबर बिल्डिंग में लाने की मांग की। जिसके बाद उपायुक्त ने समस्या को हल करते हुए कहा कि जल्द दो स्टांप विक्रेताओं लाया जाएगा।
बिजली निगम के एसई से सब मीटर लगाने की मांग
प्रधान ने कहा कि तीसरी समस्या वकीलों की संयुक्त मीटर से पैदा हो रही है। जिस वजह वकीलों को अधिक बिल चुकाना पड़ रहा है। इसलिए सभी वकीलों के चेंबरों के बाहर अलग से सब मीटर लगाने की अपील की। जिसके बाद सांसद संजय भाटिया ने बिजली निगम के एसई सुरेंद्र ढुल को जल्द सब मीटर लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें