शहर मालपुर गांव में तेज हवा और बारिश के कारण बीछे धान। संवाद
सनौली। सनौली और बापौली क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी के साथ हवा चली जिससे धान की पछेती फसल बिछ गई। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई।
किसान मामन, विनोद, सतपाल, बिशंबर, राजपाल, सुखबीर व रकमसिंह ने बताया है कि इस बार सोचा था कि धान की फसल अच्छी है और पैदावार अच्छी निकलेगी।
इस सीजन में बारिश अधिक होने से धान पहले ही कम निकल रही है। वही अब दो दिन बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चल रही है। इससे खेतों में पछेती फसल जमीन पर गिरने से काफी नुकसान हो गया है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि धान की पछेती फसल का दाना बन रहा है। इसके गिरने से नुकसान है। फसल में पानी भरा रहने से धान का दाना काला होकर खराब पड़ सकता है। संवाद
शहर मालपुर गांव में तेज हवा और बारिश के कारण बीछे धान। संवाद