फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना मॉडल कॉलोनी के लिए होगा भूमि अधिग्रहण

विज्ञापन
पानीपत। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पानीपत उपायुक्त सुशील सारवान व अन्य के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। खंड इसराना में जननायक ताऊ देवीलाल मॉडल कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण पर सरकार की मुहर लग गई है। बुधवार को चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में पंचायत विभाग, हरेडा एवं जिला उपायुक्त की बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि इसराना में मॉडल कॉलोनी के लिए हरेडा जमीन खरीदेगा।
विज्ञापन

जमीन रजिस्ट्री के बाद विभाग इस कॉलोनी को सरकारी नक्शे के मुताबिक विकसित कर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में ग्रामीणों को गांव में ही शहर की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों का यह सपना राज्य सरकार जल्द साकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इसराना पहला ऐसा गांव होगा, जहां लगभग 48 एकड़ में ग्रामीण सेक्टर विकसित किए जाएंगे। यहां कम्यूनिटी सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्राइमरी स्कूल, पार्क, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स समेत तमाम मूलभूत सुविधाएं कॉलोनी वासियों को मिलेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि इस मॉडल कॉलोनी में लोगों को उचित दाम पर 200 से 500 गज तक के प्लाट मिलेंगे। इसमें 60 प्रतिशत हिस्सेदारी मूल इसराना वासियों की रहेगी और 40 प्रतिशत हिस्सेदारी सबके लिए ओपन होगी। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसराना मॉडल कॉलोनी विकसित होने के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की कॉलोनियां विकसित करने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। इस अवसर पर पंचायत विभाग के एसीएस अमित झा, महानिदेशक आरसी बिढान, प्रशासक डॉ. राजकुमार नरवाल, समेत जिला उपायुक्त सुशील सारवान समेत इसराना के सरपंच सुरेंद्र धौला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें