पानीपत। पानीपत में दिवाली पर 39 घरों में बेटियों ने लक्ष्मी के रूप में जन्म लिया है। सभी नवजात बेटियां सुरक्षित हैं। दिवाली के दिन सिविल अस्पताल में 13 बेटियों ने जन्म लिया, जबकि 23 निजी अस्पतालों में 26 बेटियों ने जन्म लिया। दिवाली के दिन कुल 82 बच्चों ने जन्म लिया है।
सिविल अस्पताल में बेटियों को जन्म देने वाली सुमन, ज्योति व रेखा ने बताया कि दिवाली के दिन उनके घर पर लक्ष्मी ने बेटी के रूप में जन्म लिया है। वो बहुत खुश हैं। वो बेटी का नाम भी लक्ष्मी रखेंगे। बेटे- बेटियों में कोई फर्क नहीं है। फर्क तो सिर्फ सोच में है। हमें बेटियों को भी बेटों के समान अधिकार देने चाहिए। स्टाफ नर्सों ने भी प्रसूताओं को बेटियां होने पर बधाई दी है।