फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना गांव में मजदूर को घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना में एक युवक ने रंजिशन मजदूर को कमर व पेट में चाकू घोंप दिया। घायल मजदूर काे पानीपत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चुलकाना गांव निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के विकास के खेतों में काम करता है। शनिवार शाम को वह विकास के घर से उसके और मजदूरों के लिए खाना लेकर नामुंडा गांव वाली रोड से खेत में जा रहा था। शाम करीब सात बजे गांव के पटेल चौक पर गांव के राहुल ने उसका रास्ता रोक लिया। राहुल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसके पेट व कमर में चाकू घोंप दिया। इसी वक्त यहां विकास आ गया। उसने उसको छुड़ाया। राहुल के भाई कुलदीप ने भी उससे मारपीट की। विकास उसको समालखा के सामान्य अस्पताल में लेकर गया, यहां से डॉक्टरों ने उसको जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। राहुल व कुलदीप ने रंजिशन वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें