फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आज से

Mon, 14 Oct 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
रितु राठी
विज्ञापन
पानीपत। स्थानीय बाल भवन में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सोमवार को आगाज होगा। ये प्रतियोगिता 22 अक्तूबर तक चलेंगी। पहले दिन समूह नृत्य, देशभक्ति समूह नृत्य, रंगोली, थाली व कलश सजावट प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न समूहों में आयोजित की जाएंगी। जिसमें पहला समूह पांचवीं कक्षा तक, दूसरा समूह छठी से आठवीं कक्षा, तीसरा समूह नौवीं और 10वीं कक्षा और चौथा समूह 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है। सोमवार को प्रातः नौ बजे समूह नृत्य, देशभक्ति समूह नृत्य, रंगोली, थाली व कलश सजावट में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
15 अक्तूबर को एकल गीत, देशभक्ति एकल गीत, स्केचिंग ऑन द स्पॉट और समूह नृत्य, 16 अक्तूबर को क्लासिकल सोलो डांस, फन गेम ब्वॉय, फन गेम गर्ल, कार्ड मेकिंग, 18 अक्तूबर को सोलो डांस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, हैंडराइटिंग इंग्लिश और हिंदी, दिया कैंडल सजावट, 19 अक्टूबर को एकल सॉन्ग, देशभक्ति समूह गीत, बेस्ट ड्रामेबाज और 22 अक्तूबर को पोस्टर मेकिंग सोलो डांस और डेकलेमेशन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी तरह 22 अक्तूबर को ही समूह नृत्य एकल नृत्य और वन एक्ट प्ले आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें