फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फरवरी को भतीजे की शादी में कृष्ण कुमार को आना था सुताना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौसेना में मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर-1 (एमसीपीओ) रहे कृष्ण कुमार पूरे परिवार के साथ फरवरी में गांव सुताना आने वाले थे। सेना मे सूबदार रहे सबसे बड़े भाई विष्णुदत्त के छोटे बेटे रघुदत्त की शादी में पूरा परिवार शरीक होने वाला था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। मुंबई में नौसेना के डाकयार्ड में युद्धपोत आईएनएस रणवीर के एसी कंपार्टमेंट में हुए विस्फोट में कृष्ण कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।
विज्ञापन

वीरवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया तब उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बाइकों और वाहनों के अलावा पैदल भी तमाम लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सभी ‘कृष्ण कुमार अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा कृष्ण तेरा नाम रहेगा’, ‘भारत माता की जय’... आदि नारे लगाते दिखे।
बताते हैं कि इससे पहले पूरा परिवार गांव में अप्रैल 2021 में जुटा था, जब सरकारी स्कूल में शिक्षक बड़े भाई सुभाष के बेटियों की शादी थी। कृष्ण कुमार के सबसे बड़े भाई विष्णुदत्त के बड़े बेटे श्रीदत्त ने बताया कि छोटे भाई रघुदत्त का 20 फरवरी को विवाह है। शादी में चाचा कृष्ण कुमार के साथ पूरा परिवार आने वाला था। शादी में शामिल होने के लिए सभी 20 दिन पहले ही आने वाले थे। टिकट भी हो गई थी। उधर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विष्णु दत्त की शहादत पर ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

सेना में दादा और बड़े भाई थे सूबेदार
शहीद कृष्ण कौशिक के दादा गोपीचंद सेना में सूबेदार थे। दादा की वजह से ही सभी ने बड़े भाई विष्णु दत्त और कृष्ण कुमार ने भी देश सेवा को चुना। विष्णुदत्त भी सेना में सूबेदार थे। वह असम में देश की सेवा करते हुए करीब आठ वर्ष पहले शहीद हो गए थे। दादा ने सेना के बाद हरियाणा पुलिस में भी सेवाएं दीं। हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए। अब उनका देहांत हो चुका है।
बेटी बैंक में और बेटा कर रहा एयरफोर्स की तैयारी
विष्णु दत्त के बड़े बेटे श्रीदत्त कौशिक मर्चेंट नेवी में हैं। छोटे बेटा रघु दत्त भारतीय सेना में कैप्टन हैं। इस जम्मू में तैनात है। मंझले भाई सुभाष राजकीय स्कूल भादड़ में शिक्षक हैं। इनके बेटे लव मर्चेंट नेवी में हैं। शहीद कृष्ण कुमार की पत्नी कविता गृहिणी हैं और बेटी अनुराधा चेन्नई स्थित एक बैंक में कार्यरत है। बड़ा बेटा अभिषेक कौशिक एयरफोर्स की तैयारी कर रहा है जबकि छोटा बेटा अमन बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें