हरियाणा की नायब सैनी सरकार 2.0 में पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा को भी मंत्री पद दिया गया है। ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। उन्होंने 62074 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 36132 वोटों से हराया।
2019 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से मैदान में उतरे। उन्होंने 67086 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के देवेंद्र कादियान को 21961 मतों से हराया। उनको 40.77 और देवेंद्र कादियान को 27.42 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने विधानसभा-2024 के चुनाव में 101079 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के सचिन कुंडू केा 50212 वोट से हराया है।
ढांडा बाल्यकाल से स्वयंसेवक हैं। 1996 से 2004 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सहमंत्री रहे। 2004 में भाजपा जिला पानीपत उपाध्यक्ष, 2006 से 2009 तक पानीपत भाजपा जिला महामंत्री, 2009 से 2012 तक हरियाणा भारतीय जनता युवा मोर्चा केप्रदेशाध्यक्ष। 2012 में हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, 2014 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक बनें। 2019 में दोबारा पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक बनें। हरियाणा भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष और मार्च 2024 में हरियाणा सरकार में विकास एवं पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री बने।