फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayab cabinet 2.0: इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार बने मंत्री, पिछला चुनाव हारने पर भाजपा ने भेजा था राज्यसभा

Thu, 17 Oct 2024 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

इसराना विधानसभा से 2009 में इनेलो के टिकट पर 43905 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2180 और 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव में 40277 वोट लेकर 1828 वोटों से जीत दर्ज की। 2019 का भाजपा के टिकट पर 20,015 वोट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कृष्णलाल पंवार - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार मंत्री बन गए हैं। थर्मल से सेवानिवृत्त पंवार पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। 2019 में चुनाव हारने के बाद भाजपा ने राज्यसभा सांसद बनाया। 
विज्ञापन


इसराना विधानसभा से 2009 में इनेलो के टिकट पर 43905 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2180 और 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव में 40277 वोट लेकर 1828 वोटों से जीत दर्ज की। 2019 का भाजपा के टिकट पर 20,015 वोट से हार का सामना करना पड़ा।  उन्होंने विधानसभा-2024 में कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को 13895 वोट से हराया। 
 

12 साल की नौकरी के बाद उन्होंने 1991 में पानीपत थर्मल पावर प्लांट में नौकरी से इस्तीफा दिया। ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में 1991 का चुनाव असंध से लड़ा और पहली बार विधायक बनें। 1996 और 2000 में असंध से विधायक बनें। 2000 में उनको हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया। 2005 में चुनाव हार गए। 2009 में इसराना विधानसभा से इनेलो के टिकट पर जीत दर्ज की। 2014 के चुनाव में इनेलो ने उनका टिकट काट दिया। उन्होंने भाजपा में शामिल होकर 2014 में इसराना विधानसभा से चुनाव लड़ा। वे विधायक बनें। 2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता और परिवहन, आवास एवं कारावास मंत्री बनें। 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गए। वे एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे और अब प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 02 अगस्त 2022 को राज्यसभा सांसद बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें