फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पत्नी का कई दिन से चल रहा था झगड़ा, पत्नी सामने से जवाब देने से नहीं रूकी तो पति ने चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 11-12 में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पत्नी ने पार्लर बंद करने से इंकार किया तो पति ने उसे चाकू से गोद दिया। एक के बाद एक दो बार पत्नी की गर्दन और कंधे पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया। पति ब्यूटी पार्लर बंद करने धमकी देता और मना करने पर पत्नी के साथ मारपीट करता था। गत 10 फरवरी को पति शराब पीकर आया तो इसी बात पर दंपती में बहस हो गई। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आवाज लगाई तो स्थानीय लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर 11-12 पुलिस को दी शिकायत में रेनू निवासी पावटी ने बताया कि वह पिछले काफी सालों से सेक्टर 11-12 में रह रहे थे। उसकी ब्यूटी पार्लर की शॉप है। उसका एक छह साल का बेटा कुणाल है। पति शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता था। वह पार्लर चलाती है, इसी बात पर उसका पति अरुण घर में क्लेश करता था। पति ने 10 फरवरी की सुबह 10 बजे उसे अपशब्द कहने शुरू कर दिए। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। वहीं, आरोपी ने रसोई में रखे चाकू से बाएं कान और गर्दन पर चाकू से हमला किया। पीड़िता ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी युवक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पति की चंगुल से पीड़िता को छुड़वाया। पति ने जान से पहले जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पड़ोसियों ने पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल, पुलिस को दी सूचना
पीड़िता ने बताया कि जब उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी उनके घर पर आए और पति के चंगुल से छुड़ाया। वहीं पति मौके से फरार हो गया। उन्होंने ही एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने भी पति को शराबी किस्म का व्यक्ति घोषित किया है।
विज्ञापन

पहले बनाया राजीनामे का दबाव, अब दे रहा धमकी
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने वारदात के बाद माफी मांगी और लगातार माफ करने का दबाव बनाया। वहीं, अब उसने फिर वहीं हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस से शिकायत वापस लेने की धमकी दे रहा है। वहीं, पीड़िता ने निडरता दिखाते हुए आरोपी पति पर केस दर्ज कराया।
जो नंबर पत्नी ने पुलिस में दिया, वहीं आरोपी पति ने छीना
जांच अधिकारी को पीड़ित महिला ने भविष्य में केस से संबंधित कोई जानकारी लेने और देने के लिए जो मोबाइल नंबर दिया, वह आरोपी पति छीनकर ले गया। आरोपी पति ने नंबर स्वीच ऑफ कर दिया, ताकि महिला से कोई संपर्क न कर सके।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, जल्द ही मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सज्जन सिंह, एसएचओ, चांदनीबाग थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें