फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : सुहागिनों ने चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत, पति के लिए की लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
Karva Chauth: Suhaginas break the fast after seeing the moon, wishing for long life for their husband - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में बदलाव की वजह से आसमान में छाए बादलों में चांद छिप गया। सुहागिनें चांद का इंतजार करती रहीं और पानीपत में चांद 1 घंटे 23 मिनट की देरी से निकला। चांद के निकलने का समय 8:07 बजे था, लेकिन बादल रात 9:30 बजे तक छटे, जिसके बाद सुहागिनों ने चांद का दीदार किया और अपना व्रत खोला। छलनी से चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई और दिन भर दुल्हन की तरफ सजी रही। महिलाओं ने इससे पहले करवाचौथ की कहानी सुनी और शुभ मुहूर्त में करवे की पूजा अर्चना की। सुहागिनों ने दीवारों पर चौथ माता की तस्वीर बनाकर चौथ माता की सफेद पुष्प, गंध, अक्षत, कुमकुम, हल्दी, श्रीफल, सिंदूर तथा दीपक से आरती की। चतुर्थी का व्रत होने से सर्वप्रथम भगवान गणेश की आराधना की गई, जिनके पति दूर थे, उन्होंने मोबाइल पर पति से बात कर पानी पिया।
सुहागिनों ने अपने सुहाग की सलामती के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। शहर में कई जगह सामूहिक कथा का आयोजन किया गया। रात करीब 8 बजकर 07 मिनट पर आसमान में चांद दिखाई देते ही सुहागिनों ने उसका दीदार कर अर्घ्य दिया। सुहागिनों ने छलनी में से चांद का दीदार किया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर पति का आशीर्वाद लिया। सुहागिनों ने बताया कि करवा चौथ की कथा सुने बिना व्रत अधूरा माना जाता है। उन्होंने आज अपने सुहाग की रक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना की। सुहागिनों ने इसके बाद अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। सुहागिनों की तर्ज पर शहर में कई कन्याओं ने भी करवाचौथ का व्रत रखा। इसमें वे कन्याएं भी शामिल रहीं, जिनका निकट भविष्य में विवाह होने वाला है।
विज्ञापन

महिलाओं ने सुनी कथा
मॉडल टाउन में करवाचौथ व्रत को लेकर किवदंती वीरावती की कथा सुनाते हुए महिला ने बताया कि रानी वीरावती ने शादी के बाद इस व्रत को किया था। व्रत में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही खाना खाने का रिवाज है। उन्हें इस व्रत रहने में कठिनाई हो रही थी। ऐसे में उनके सात भाइयों ने अपनी अकेली बहन वीरावती का भूखा रहना देखा नहीं गया तथा उन्होंने धोखे से उसका व्रत तुड़वा दिया जिससे उनका पति बीमार हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। देवी पार्वती के कहने पर वीरावती ने करवा चौथ का व्रत रख अपने पति का जीवन दोबारा पाया था।
सेल्फी का भी दिखा क्रेज
करवाचौथ पर चांद दिखाई देते ही सुहागिनों ने अर्घ्य देने के बाद पूजा की। इसके बाद अपने पति के साथ सेल्फी भी ली। व्रत खुलने के बाद रात भर शहर में चहल-पहल दिखाई दी। करवाचौथ के अवसर पर बाजार में भी रौनक छाई रही। महिलाएं खरीदारी में व्यस्त दिखी।
वीडियो कॉलिंग से किया दीदार
करवा चौथ पर सोशल मीडिया के नए ट्रेंड का रंग चढ़ा दिखाई दिया। कई सुहागिनों ने अपने चांद के दूर होने पर वीडियो कॉलिंग से पति का दीदार किया। सुहागिनों ने इससे पहले फोन कर अपने पति से बातचीत की। वीडियो कॉलिंग करने के बाद सुहागिनों ने ऑनलाइन ही आशीर्वाद लिया और उसके बाद अपना व्रत खोला।

Karva Chauth: Suhaginas break the fast after seeing the moon, wishing for long life for their husband- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें