फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हरियाणा के खिलाड़ी ही खोलते हैं खाता

Thu, 29 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
खिलाड़ी - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। हिंदू महासभा ने जूनियर नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर और दिल्ली पुलिस में एसीपी पवन दूहन का शानदार स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह दी।


अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर पवन दूहन बुधवार को पीडब्लूडी रेस्ट पहुंचे। उनका महासभा के जिला प्रधान धर्मपाल चोपड़ा और महिला मोर्चे की अध्यक्ष ममता भास्कर ने स्वागत किया। दूहन ने कहा की हरियाणा को खेलों का हब माना जाता है। यहां के खिलाड़ी के पंच विदेशों में सुनाई देते हैं। जब भी खेल होते है तो हरियाणा के खिलाड़ी खाता खोलने का काम करते हैं।
विज्ञापन


दूहन ने युवाओं से कहा कि वे खेलों पर अधिक ध्यान दे। आज के युवा बुरी आदतों में फंसते जा रहे हैं और खेलों की बजाय नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसी बुरी चीजों को त्याग देना चाहिए। सरकार और प्रशासन को भी नशे पर तुरंत रोकथाम लगानी चाहिए। दूहन ने ऐलान किया कि हिंदू महासभा जब भी किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगी, वे हर हाल में वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने कहा की भारत रत्न से सम्मानित हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम से प्रदेश में एक विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। इसके लिए सरकार जल्द फैसला लें। भारद्वाज ने कहा की हरियाणा की मनोहर सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार से हर वर्ग दुखी है। इस मौके पर महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या ज्योति भाटिया, सतीश शर्मा, जिला महिला प्रधान ममता भास्कर, अशोक चोपड़ा, महेशलाल चंद, पंकज सुखीजा, सुखदेव, रमेश यादव, रामकुमार जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें