पानीपत। संयुक्त भारतीय एकता फाउंडेशन चैंपियनशिप-2021 नेपाल में पानीपत के रहने वाले करण कौशिक ने अंडर-17 में 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता नेपाल के रंगासाला इंटरनेशनल स्टेडियम पोखरा में 21 नवंबर से 25 नवंबर तक हुई थी।
इसमें भारत की ओर से करण कौशिक ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इससे पहले भी करण प्रदेश स्तर पर और राष्ट्रीय स्तर पर एथलीट रेस में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करण कौशिक अंडर-17 में 400 मीटर रेस में यह पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उनका सपना है कि वह ओलंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।