फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी फिजिक्स में केयूके में दूसरे स्थान पर रही एसडी कॉलेज की छात्रा ज्योति

विज्ञापन
पानीपत। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
एसडी पीजी कॉलेज की पांच होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की एमएससी फिजिक्स (तृतीय सेमेस्टर) की परीक्षा में शानदार परिणाम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट के टॉप-10 में जगह बनाई। ज्योति जैन ने केयूके की मेरिट लिस्ट में दूसरा, प्रीती ने 5वां, हिमांशी वर्मा ने छठा, संजना ने 8वां और काजल ने 10वें स्थान प्राप्त किया। इनके साथ सेजल दत्ता, रीना, मधु, प्रिया और श्रुति ने भी टॉप-20 में जगह बनाकर कॉलेज को शानदार परिणाम दिए।
विज्ञापन

यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने दी। एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने मेधावी छात्राओं पर मान व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत की तारीफ की। भौतिकी स्नातकोत्तर विभाग से डॉ. चेतना नरूला, डॉ. रेणु गुप्ता, डॉ. बिंदु रानी, प्रो. दिव्या और प्रो. साक्षी शर्मा ने भी छात्राओं के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदित रहे कि एसडी पीजी कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के अतिरिक्त एमएससी भौतिकी विषय को पढ़ाने वाला प्रथम कॉलेज है जिससे जिले और राज्य के विद्यार्थियों को अत्यधिक फायदा मिला हैै।
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं-
ज्योति जैन ने अपनी उपलब्धि पर कहा कि उनके माता-पिता और प्राध्यापकों ने सदैव उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जिसकी बदौलत ही ऐसा परिणाम आया है। वे भविष्य में इसी विषय में कुछ बड़ा करना चाहती है। प्रीती, हिमांशी, संजना और काजल ने विश्वास दिलाया कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें