फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अग्रस-19 में जेपीएस अकादमी असंध ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
जीयू में आयोजित इंटर स्कूल नेशनल ग्रुप डांस में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। गीता यूनिवर्सिटी में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय इंटर स्कूल सांस्कृतिक एवं विज्ञान प्रतियोगिता अग्रस-19 का आयोजन किया। इसमें महाकुंभ में देश भर से आए सैकड़ों स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग, डिक्लेमेशन और साइंस एग्जीबिशन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जेपीएस अकादमी असंध ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अकादमी ने विभिन्न विधाओं में सर्वाधिक जीत दर्ज कर 21 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी अपने नाम की। इस भव्य
मुख्यातिथि गोसेवा प्रांत प्रमुख महेंद्र कंसल और यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर निशांत बंसल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। महेंद्र कंसल ने कहा कि भारतीय युवाओं ने अपनी मेहनत के दम पर वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनाई है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर रामनिवास गुप्ता, मोहन लाल गर्ग, विकास गोयल, सुमित गर्ग, सुनीता गर्ग, कुलपति डॉ. मनोज मनुजा, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. गुलशन चौहान और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. रेखा नारंग उपस्थित रही।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

समूह नृत्य में ओम पब्लिक स्कूल गोहाना ने प्रथम स्थान हासिल किया। हलवासिया विद्या विहार भिवानी द्वितीय व डॉ. एमकेके स्कूल पानीपत और डीपीएस कठुआ (जम्मू) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा।

समूह गायन में जेपीएस अकादमी असंध प्रथम स्थान पर रही। ओम पब्लिक स्कूल गोहाना और डॉ. एमकेके स्कूल पानीपत संयुक्त रूप से द्वितीय और एसडीवीएम पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


भाषण में डीपीएस पानीपत सिटी ने पहला , प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल सोनीपत ने दूसरा और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र व आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, करनाल प्रथम रहा। डॉ. एमकेके स्कूल पानीपत द्वितीय और डीपीएस कठुआ (जम्मू) तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें