स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें कई घंटों तक स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। झेलम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही ऊंचाहार एक्सप्रेस को शनिवार को रद्द कर दिया गया। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को कई घंटों की देरी से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है।
यात्री लोकेश, महेश और रामकुमार ने बताया कि वह सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से समस्या को दुरूस्त करने की गुहार लगाई है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
ये ट्रेनें देर से पहुंचीं :
अप लाइन : मालवा एक्सप्रेस सुबह 48 मिनट की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची। साथ ही ऊंचाहार एक्सप्रेस को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया। नांगल डैम स्पेशल फेयर एक्सप्रेस सुबह 49 मिनट की देरी से पहुंची। पठानकोट सुपरफास्ट सुबह 27 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन 1:24 घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर को 41 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस शाम को एक घंटे की देरी से पहुंची।
डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस 34 मिनट की देरी से पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 35 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस 1:50 घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से पहुंची।
ट्रेनों के निर्धारित समय पर न पहुंचने का मुख्य कारण लंबे रूट की ट्रेनों की पासिंग कराना और रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर ट्रेन कई घंटों की देरी से पहुंच रही है। समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास किए जा रहे है। जिससे ट्रेन निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंच सके।
रमेश चंद्र स्टेशन अधीक्षक पानीपत।