फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी की खिड़की का शीशा तोड़कर 80 हजार रुपये की नकदी और दस्तावेज चोरी

Sun, 23 Nov 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में चोरों ने बापौली रोड पर दाक्षी ट्रेडर्स फैक्टरी की खिड़की का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर फैक्टरी के ऑफिस में रखी करीब 88 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी जगत किशोर ने बताया कि उनकी बापौली रोड पर फैक्टरी है। शुक्रवार को वह फैक्टरी बंद कर घर चले आए। शनिवार सुबह जब वह फैक्टरी पहुंचे तो खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। चोर देर रात को फैक्टरी का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए और फैक्टरी के ऑफिस में अंदर घुसकर दराज में रखे 88 हजार रुपये की नकदी और अन्य दस्तावेज ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है।
-थाना चांदनीबाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें