फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर अलमारी से गहने और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी

Sun, 26 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र में कुटानी रोड पर न्यू दलबीर नगर में चोर ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। छत के रास्ते घर में घुसकर चोर ने अलमारी से सोने-चांदी के गहने और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर महिला की आंख खुली तो चोर वहां से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यू दलबीर नगर निवासी कविता ने किला थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने घर में सोए हुए थे। देर रात को करीब तीन बजे दरवाजे पर आहट होने पर उनकी आंख खुली तो उठाकर देखा कि एक व्यक्ति उनके घर से निकलकर भाग रहा है, इसके बाद उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से चोर एक सोनी की चेन, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने का चांद व चांदी के अन्य गहने और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें