पानीपत। थाना किला क्षेत्र में छोटूराम चौक पर चोरों ने चाय की एक दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये की नकदी चोरी ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मनमोहन नगर के निसार ने बताया कि उनकी छोटूराम चौक पर चाय की दुकान है। वीरवार को वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। उसने शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से चोर 20 रुपये की एक गड्डी, 10 रुपये की एक गड्डी और 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो