फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर से 15 लाख के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। चोरों ने नौल्था गांव स्थित एक एक घर में अलमारी का ताला तोड़कर 15 लाख रुपये के आभूषण और आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। थाना इसराना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नौल्था गांव की मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को अपने पति के साथ दवा लेने के लिए पानीपत गई थी।
दोपहर बाद ढाई बजे घर वापस लौटने के बाद वह अलमारी से कुछ सामान निकाल रही थी तो उसे लॉक टूटा मिला और अलमारी में रखे आठ हजार रुपये, सोने के दो कड़े, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, दो मंगलसूत्र, एक कंठी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब और एक चांदी की तागड़ी गायब मिली। इसराना थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें