फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चौकीदार के कमरे बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व नकदी चोरी

Fri, 24 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-24 में एक मकान में चौकीदारी करने वाले व्यक्ति के कमरे में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे में रखे चौकीदार के बेटे की शादी के लिए गहने और नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सैक्टर-24 हुड्डा निवासी काले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक मकान में चौकीदारी करते हैं। उसी मकान में एक कमरे में रहते हैं। अगले महीने बेटे की शादी है। जिसके लिए उन्होंने कुछ सामान व पैसे जमा कर रखे थे। बुधवार रात को चोर उनके कमरे में घुसकर चोरी कर ले गए। जिसमें करीब 1.10 लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना चांदनीबाग प्रभारी गौरव ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें