पानीपत। दिल्ली जाने के लिए अब यात्रियों को एक घंटा और समय लगेगा। पानीपत में गांव सिवाह और सोनीपत में दो फ्लाईओवरों के निर्माण के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। इसके कारण पानीपत से दिल्ली पहुंचने में अब ढाई के बजाय साढ़े तीन घंटे लगेंगे। यह यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनेगा।
पानीपत से दिल्ली की दूरी 12 किलोमीटर बढ़ गई है। यात्रियों का कहना है कि पहले वह केवल ढाई घंटे में दिल्ली पहुंच जाते थे, लेकिन अब उन्हें दिल्ली पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूट डायवर्ट होने से 12 किलोमीटर का सफर बढ़ गया है। ड्राइवर यूनियन के प्रधान सुल्तान मलिक ने बताया कि ज्यादातर ड्राइवर उसी रूट से जाते हैं, लेकिन जाम लगने पर गांव के अंदर का रूट पकड़ते हैं। ऐसे में बीच में उतरने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।
सोनीपत के पास फ्लाईओवर निर्माण के कारण बसों की संख्या कम की गई है। साथ ही रूट भी डायवर्ट किया है। ऐसे में बसों को करीब 12 किलोमीटर का चक्कर काटकर दिल्ली जाना पड़ रहा है।
- पंकज पुनिया, ट्रैफिक मैनेजर पानीपत