फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े गर्व की बात है, इससे अच्छा पल नहीं हो सकता : सतीश चोपड़ा

विज्ञापन
It's a matter of great pride, there can't be a better moment than this: Satish Chopra - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा का नाम खेल रत्न के लिए नामित किया गया। इस पर नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है, इससे अच्छा पल नहीं हो सकता। वर्ष 2020 में एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से नीरज चोपड़ा का नाम खेल रत्न के लिए भेजा गया था। तब उनके नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी, लेकिन इस बार ऐसा होने की कम ही उम्मीद है। देश को ओलंपिक में एथिलेटिक्स में स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

जेवलिन थ्रो की स्पर्धा में विश्व के दिग्गजों को पछाड़ते हुए नीरज ने ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया है, ऐसे में वह इस साल खेल रत्न के प्रबल दावेदार हैं। पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि नीरज ने परिवार और गांव का मान बढ़ाया है। उसकी मेहनत रंग ला रही है। उसका नाम खेल रत्न के लिए भेजा गया, यह गर्व की बात है। शिवाजी स्टेडियम में नीरज चोपड़ा के पहले कोच रहे जितेंद्र जागलान ने कहा कि यह एथलेक्टिस खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। एथलेटिक्स को बढ़ावा मिले और इस खेल की ओर से युवाओं का रुझान बढ़ेगा।
दोस्तों के साथ खेला वॉलीबाल मैच
बुधवार की सुबह नीरज चोपड़ा शिवाजी स्टेडियम पानीपत पहुंचे और अपने दोस्तों से मुलाकात की। स्टेडियम के मित्रों के साथ वॉलीबाल का मैच खेला। इस दौरान वे स्टेडियम के सभी ग्राउंड पर गए और खिलाड़ियों के साथ मुलाकात कर उनसे बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें