फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना हमारा कर्तव्य- योगेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खादी आश्रम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव पहुंचे। खादी आश्रम पानीपत अध्यक्ष निर्मल दत्त ने बैठक का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि देश की आजादी का मूल मंत्र लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सद्भाव था, जिसे आज और अधिक मजबूत ढंग से रखने की जरूरत है। इसी के निमित्त यह यात्रा है। इसे किसी भी राजनीतिक दृष्टि से न देख कर सामाजिक दृष्टि से देखने की जरूरत है।
विज्ञापन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि राजनीतिक समर्थन से भी अधिक इस यात्रा को सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों के समर्थन की जरूरत है। इसलिए तमाम सिविल सोसायटी के लोगों का यह कर्तव्य बन जाता है कि वे इस यात्रा को अपना हर प्रकार का समर्थन प्रदान करें। यह यात्रा आज के समय की जरूरत है। महात्मा गांधी ने अपने संदेश में भय को समाप्त कर एक स्वर्णिम भारत को बनाने का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से एक अहिंसात्मक समाज बनाने की कोशिश की थी। आज उस समाज को एक चुनौती है। ऐसे में देश के तमाम देशभक्त एवं धर्मनिरपेक्ष लोगों का कर्तव्य है कि वे एकजुट होकर देश की समरसता, एकता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए आगे आएं। बैठक में एसपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें