फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतदाता सूची में छठे नंबर पर पहुंचा इसराना विधानसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी सटीक व त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में प्रदेश भर में इसराना छठे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

एसडीएम नवदीन नैन ने बताया कि इसराना विधानसभा में 199 मतदान केंद्र हैं। इस विधानसभा में रेरकलां गांव प्रथम मतदान केंद्र से लेकर काकौदा गांव 199 मतदान केंद्र बना हुआ है। विस क्षेत्र के 199 बूथों पर सभी सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण का 78.4 प्रतिशत कार्य पूरा कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की व्यवस्था पहले ही कर दी गई थी लेकिन जहां कहीं भी किसी बूथ पर कोई समस्या आई वहां पर दूसरे बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। शीघ्र ही जिन बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे थे वहां जल्द ही अधिकारी पहुंचकर इस कार्य को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में डुप्लीकेट वोटर की पहचान कर मतदाता सूची से हटाना, मृतक व स्थानांतरित हुए मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची से अलग करना, डबल वोटों में से एक रखना व नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण आसान करना है। जिससे आने वाले चुनाव के लिए मतदाता सूची शुद्ध एवं पारदर्शी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें