फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टेक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ईशा और नैंसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
आर्य पीजी कॉलेज में टेक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थी को प्रमाणपत्र देते हुए प्राचार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में वीरवार को कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से टेक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एआई, साइबर जागरूकता सहित प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की ईशा व नैंसी ने प्रथम स्थान, बीसीए द्वितीय वर्ष की दीपिका व प्रथम वर्ष की अंशु ने द्वितीय स्थान तथा बीसीए द्वितीय वर्ष की सोनी व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही पांच विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति मित्तल ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता का स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमताओं को निखारने के साथ-साथ उन्हें तकनीकी चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाती हैं। डॉ. अदिति मित्तल ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां तकनीक और कला के गहरे संबंध को उजागर करती हैं। इस मौके पर प्रो. वीनू भाटिया, प्रो. गुंजन, प्रो. प्रिया शर्मा व प्रो. विकास काठपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें