फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ, जेई, बेलदार पर हमला

विज्ञापन
पानीपत। सिंचाई विभाग की टीम पर हाथ में लाठी डंडे लेकर हमला करते आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पूजा विहार कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर और पश्चिमी यमुना लिंक नहर के बीच नहरी पटरी से अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वालों ने एसडीओ, जेई व बेलदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने एसडीओ की टांग तोड़ दी और बेलदार को करीब 20 मिनट तक बंधक बनाए रखा। जेई को भी लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया।
विज्ञापन

जब सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने हमलावरों की वीडियो बनाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके मोबाइल छीन लिए। बताते हैं कि हमलावर सिंचाई विभाग की नहरों पर गश्त रोकना चाहते थे, ताकि वो यहां से मिट्टी का खनन कर सके। घायल एसडीओ व बेलदार को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों के बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रोहित कुमार ने बताया कि 25 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे दोनों नहरों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। पटरी में आई दरार को भरने का काम चल रहा था। पोकलेन ऑपरेटर दीपक, बेलदार रोहित, गणेश काम कर रहे थे। दरअसल, नहरों की पटरी से लगातार खनन की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए जेई के साथ एसडीओ राजेश कुमार नहरों का निरीक्षण कर रहे थे। पूजा विहार कॉलोनी के पास गश्त के दौरान खनन पाया गया। यहां पर नहर की पटरी से काफी मिट्टी उठाई गई थी।
विज्ञापन

इस बीच अचानक पूजा विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र, मुकेश, कालो, सुमित व करमचंद ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अचानक टीम पर हमला कर दिया। सभी हमलावरों के पास लाठी-डंडे व पत्थर थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि नहर के पास अवैध मिट्टी खनन से नहर टूटने का खतरा है। इसी वजह वह मरम्मत के लिए गए थे। आरोप लगाया काम के दौरान उन पर हमला किया गया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेई पैर पकड़कर एसडीओ, जेई व बेलदार को बचाया
कर्मचारी रोहित ने बताया कि आरोपियों ने बेलदार को 20 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। एसडीओ राजेश कुुमार की टांग पर लाठी-डंडों से कई बार वार किए गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई वो गिर पड़े। हमलावरों ने बेलदार को बंधक बना लिया। जेई ने हमलावरों के सामने हाथ जोड़े व पैर पकड़कर बेलदार व एसडीओ को छुड़ाया।
कार्यकारी अभियंता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 186, 332, 353, 506, 427, 148, 149 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर योगेश कटारिया , मॉडल टाउन थाना प्रभारी

पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन बेलदार रोहित।- फोटो : Panipat

पानीपत। एसडीओं राजेश की टूटी टांग।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें