फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले 17 दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
पानीपत। इंसार बाजार में दुकानदार का चालान करते हुए नगर निगमकर्मी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। शहर के बाजार प्रधानों, जिला एवं निगम प्रशासन की बैठक में अतिक्रमण के खिलाफ पास किए गए मुद्दे बाजारों के दुकानदारों को रास नहीं आ रहे हैं, जबकि निगम नियमानुसार अपनी कार्रवाई पर जुट गया है। वीरवार को निगम की सफाई शाखा ने बाजारों में सुबह व शाम को दो बार ड्राइव चलाकर 17 दुकानदारों के चालान कर दिए। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में निगम की ये कार्रवाई बिल्कुल गलत है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कार्रवाई के विरोध में सबसे ज्यादा सलारगंज गेट के दुकानदार शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को ही निगम, पुलिस व बाजार प्रतिनिधियों ने शहर के मुख्य बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बैठक कर एक मास्टर प्लान तैयार किया था। इसमें पहले बाजारों की वीडियोग्राफी और मुनादी करवाई जानी थी। इसके बाद पहले चालान हजार रुपये का और दूसरा चालान दो हजार रुपये का किया जाना तय किया गया था। इसके बाद सीधा मुकदमा दर्ज करवाया जाना था। बुधवार से वीडियोग्राफी शुरू करवाई गई और मुनादी भी शुरू करवा दी गई थी। अब वीरवार से चालान प्रक्रिया अमल में लाई गई है। अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कई बाजारों को वन वे भी करने के साथ भारी भरकम वाहनों की सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजारों में पाबंदी रखने का भी नियम बनाया गया था।
विरोध उन्हीं का जो रेहड़ी फड़ी वालों से वसूल रहे किराया
अतिक्रमण करने और अपनी दुकानों के सामने किराए पर रेहड़ी व फड़ी लगाने वाले दुकानदारों ने निगम की इस कार्यप्रणाली का विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि वे पहले से ही कोरोना की मार से परेशान हैं अब त्योहार का सीजन है कुछ दुकानदारी होने की उम्मीद थी लेकिन अब दुकानदारों के निगम चालान कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, निगम अधिकारियों ने बताया कि विरोध करने वाले वे दुकानदार थे जो अपनी दुकानों के सामने किराए पर रेहड़ी और फड़ी लगाए हुए थे। सबसे ज्यादा विरोध सलारगंज गेट के पास के दुकानदारों ने किया। सुबह एक बार अल्टीमेटम दिया गया था। दोबारा गए तो दुकानदारों ने हठ किया और सामान को दुकानों के बाहर ही रखा, जिसके कारण मजबूरी में उनका चालान काटना पड़ा।
पहले अपील फिर कार्रवाई- आयुक्त
दुकानदारों से अपील की गई थी कि वे अतिक्रमण न करें। इसके लिए वीडियोग्राफी व मुनादी तक करवाई गई। इसके बाद भी अगर दुकानदार नहीं माने तो निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करनी ही होगी।
विज्ञापन

आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें