फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने किंडरगार्टन भवन का किया शिलान्यास

Wed, 23 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। एसपी राजेश दुग्गल ने पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में किंडर गार्टन भवन का हवन यज्ञ आहुति डालकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में किंडर गार्डन भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल रहे। एसपी दुग्गल ने कहा कि शिक्षा समाज का आधार है और एक शिक्षित व्यक्ति की समाज में बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन


आज शिक्षा में तकनीकी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसको लेकर लोगों को खुद आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। एक बच्चे के सुधरने से पूरा समाज सुधर सकता है। स्कूल प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ खेलों व सांस्कृतिक क्षेत्र में लगातार नाम रोशन कर रहा है। इससे पहले एसपी का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर डीएसपी दलबीर सिंह, नीलम, मंजू गुप्ता व प्रदीप कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें