फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गए निगम अधिकारी विरोध होने पर बैरंग लौटे

Wed, 23 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की तहसील कैंप जट्टूराम चौक कृष्ण नगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। अधिकारियों व पुलिस के सामने महिलाएं खड़ी हो गई और पुलिस अधिकारी महिला पुलिसकर्मी साथ न होने के चलते परेशान दिखे। नगर निगम अधिकारियों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन


नगर निगम के एमई, एक्सईएन व एसडीओ पूरे दल के साथ बुधवार को तहसील कैंप के जट्टूराम चौक स्थित कृष्ण नगर पहुंची। अधिकारियों ने मकानों व दुकानों के बाहर से अतिक्रमण तोड़ना शुरू किया तो महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं। महिलाओं ने अधिकारियों को चेतावनी दी। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन महिला पुलिस न होने के चलते पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं को समझाने में लगे रहे। ऐसे में महिलाओं के विरोध के चलते नगर निगम के अमले को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारी मनमानी करते रहते हैं और किसी का भी नाम लेकर मकानों व दुकानों के बाहर बने रैंपों को तोड़ जाते हैं। वहीं नगर निगम के एक्सईएन रामदास ने बताया कि उनके पास कृष्ण नगर में मकानों व दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की जानी थी, लेकिन महिला पुलिस के न होने पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें