फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सावन जोत महोत्सव में भक्ति गीतों और भजनों से गूंजी औद्योगिक नगरी, शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Thu, 20 Aug 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पानीपत सावन ज्योत सभा की शोभायात्रा में देशभ​क्ति की झांकी में प्रस्तुति देते। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत बुधवार को सावन जोत के रंग में रंगी नजर आई। शहर में दो अलग-अलग सावन जोत शोभायात्राएं निकाली गईं। भजन-कीर्तन और शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्राओं का स्वागत किया। धार्मिक झांकियों के साथ देशभक्ति और आधुनिक भारत की झलक भी देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश, करनाल और गुरुग्राम से आए बैंडों ने धार्मिक धुनों की प्रस्तुतियां दीं। पानीपत सावन जोत सभा की यात्रा में देशभक्ति पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं मुल्तान सावन जोत सभा की शोभायात्रा में हाइड्रोजन ट्रेन की झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए दर्शाया गया। अघोरी झांकी, हनुमान स्वरूप और महिला मंडल का डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

पानीपत सावन जोत सभा के 23वें चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव के पहले दिन इंसार बाजार स्थित हिंदू सत्संग मंदिर (रोशन महल) से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा किला क्षेत्र, गुड़मंडी, अमर भवन चौक, पचरंगा बाजार, इंदिरा बाजार और सलारगंज गेट होते हुए फतेहपुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर, तहसील कैंप पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें कई झांकियां शामिल रहीं।
शोभायात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी अरुण दास महाराज (हरिद्वार), स्वामी दयानंद सरस्वती, कांता देवी महाराज और दाऊजी महाराज का सानिध्य रहा। आयोजकों के अनुसार, वीरवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद कन्या का विवाह भी कराया जाएगा।
मुल्तान सभा की यात्रा में हाइड्रोजन ट्रेन आकर्षण : मुल्तान सावन जोत सभा, मॉडल टाउन के नौवें वार्षिक उत्सव की शुरुआत सुबह हवन से हुई। मुख्य यजमान मदनलाल अनेजा और अनिल पहलवान रहे। शाम को मुल्तान भवन से शोभायात्रा निकली। इसमें उत्तर प्रदेश से आई धार्मिक झांकियों के साथ करनाल और गुरुग्राम के बैंड शामिल हुए। हाइड्रोजन ट्रेन की झांकी विशेष आकर्षण रही। यात्रा मॉडल टाउन के से होते हुए गुरु नानकपुरा स्थित शिवालय मंदिर पहुंची, जहां अटूट लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी श्रीनाथ महाराज और कांता देवी महाराज का सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, दुष्यंत भट्ट, नवीन भाटिया, चांद भाटिया और पार्षद संजीव दहिया रहे।

पानीपत सावन ज्योत सभा की शोभायात्रा में देशभक्ति की झांकी में प्रस्तुति देते। संवाद- फोटो : Samvad

Next
AU ऐप में पढ़ें