सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए डीजीएफटी के सहायक महानिदेशक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी पर फाइल क्लीयर करने के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है। सीबीआई टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने एक फाइल को मंजूरी दिलाने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने आरोपी के आवास और दफ्तर पर भी छापेमारी की।