फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: शान-ए-पंजाब ट्रेन के डिब्बों की अचानक कपलिंग खुली, दौड़ती हुई ट्रेन दो हिस्सों में बटी

Wed, 22 Mar 2023 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

शान-ए-पंजाब ट्रेन के डिब्बों की अचानक कपलिंग खुल जाने से बड़ा हादसा हाने से टल गया। ट्रैक पर दौड़ती हुई गाड़ी के पीछे से आठ डिब्बे अचानक अलग हो गये। इंजन समेत कुछ डब्बे आगे दौड़ते चले गए।
विज्ञापन
चलती ट्रेन हुई अलग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से अमृतसर जा रही शान-ए-पंजाब ट्रेन के डिब्बों की अचानक कपलिंग खुल जाने से दौड़ती हुई ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई, लेकिन ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना समालखा रेलवे स्टेशन और पानीपत स्टेशन के बीच की है। नई दिल्ली से अमृतसर जा रही ट्रेन शान-ए-पंजाब ने समालखा रेलवे 7.51 पर क्रास किया था। 

विज्ञापन


आठ डिब्बे अचानक हुए अलग
करीब 2 किलोमीटर आगे ही निकली तो ट्रैक पर दौड़ती हुई गाड़ी के पीछे से आठ डिब्बे अचानक अलग हो गये। इंजन समेत कुछ डब्बे आगे दौड़ते चले गए, जबकि काफी डब्बे ट्रैक पर ही रह गए। गनीमत रही कि डिब्बे ट्रैक से नीचे नहीं उतरे और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे टीम की मानें तो यह हादसा गाड़ी के डिब्बो को जोड़ने वाली कपलिंग खुलने से हुआ। जिसके कारण ट्रेन करीब 40 मिनट तक रूकी रही।

यह भी पढ़ें- Navratri 2023: झज्जर का माता भीमेश्वरी देवी का मंदिर, पहले दिन भक्तों ने की शैलपुत्री की पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम पर सूचना देकर मौके पर बुलाई टीम
काफी दूर जाने के बाद पायलट ने ट्रेन को रोका। हादसे की सूचना रेलवे हेल्पलाइन कंट्रोल रूम नंबर पर दी गई। साथ ही इसकी सूचना पानीपत और समालखा अधिकारियों को दी गई। मौके पर टीम को बुलाकर ट्रेन को दोबारा जोड़ने का काम शुरू किया गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों हिस्सों को जोड़ा गया
काफी देर प्रयास करने के बाद आखिरकार ट्रेन के दोनों हिस्सों को नजदीक लाया गया और उन्हें फिर से कपलिंग की मदद से जोड़ा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें