फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कर्मी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम में मर्ज होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल और सीवरेज विंग के कर्मचारियों को अभी तक मार्च का वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान कर्मचारियों ने सोमवार को निगम कार्यालय के बाहर अनिश्चतकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी है। कर्मचारियों का निगम पर आरोप है कि वह वेतन तक का भुगतान नहीं कर पा रहा। उन्होंने सरकार से उन्हें वापस जनस्वास्थ्य विभाग में भेजने की अपील की है। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान अमरजीत मलिक और राज्य ऑडिटर धर्मबीर जांगड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को नगर-निगम के हवाले देकर सरकार जनता को पानी देने से अपना पल्ला झाड़ रही है। इससे शहर की जनता को सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था से जूझना पड़ सकता है। सरकार जन स्वास्थ्य विभाग के बने बनाए ढांचे को खत्म करना चाहती है, जो कि जन स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था को संभालने के लिए अनुभवी कर्मचारी है, जबकि निगम को इसका कोई अनुभव नहीं है। सरकार ने इस प्रकार करनाल व सोनीपत की पानी और सीवरेज की व्यवस्था निगम को सौंपी गई थी, वहां की जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग एक सरकारी विभाग है, जिसमें कर्मचारियों का वेतन सीधे सरकारी खजाने से प्राप्त होता है, जबकि निगम में ऐसी व्यवस्था नहीं है। जिससे कर्मचारियों को अपने वेतन, भत्ते, एलटीसी, जीपीएफ आदि अनेक वित्तीय जो सरकार की ओर से कर्मचारियों को दी गई थी, कि समस्या उत्पन्न हो गई है। संगठन सरकार से अपील करती है कि पानी और सीवरेज की व्यवस्था को पुन: जनस्वास्थ्य विभाग को दिया जाए। इस मौके पर रामपाल कुंडू, शीशपाल मलिक, सतीश देशवाल, नरेंद्र हुड्डा, सुल्तान पवार, राममेहर मलिक, कृष्ण, सुभाष सैनी व जगबीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें