फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसम बदलने से बुखार और खांसी के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम बदलने से जिला नागरिक अस्पताल में बुखार, खांसी, आंख और त्वचा एलर्जी, कमर दर्द के साथ हड्डी दर्द के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में सोमवार को ओपीडी 1535 रही लेकिन फिजिशियन के अवकाश पर होने से करीब 400 मरीजों को बिना दवा व इलाज के लौटना पड़ा। वहीं सोमवार को चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी न होने से भी ओपीडी प्रभावित हुई। हड्डी रोग विशेषज्ञ से जांच के लिए मरीजों को 20 से 25 मिनट तक लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी में नए 545 और फॉलोअप के लिए 990 मरीज पहुंचे। इनमें चर्म रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के मरीजों की ओपीडी नहीं हो पाई क्योंकि चर्म रोग विशेषज्ञ सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को ही ओपीडी में बैठते हैं और फिजिशियन अवकाश पर रही। मौसम में बदलाव होने से लोगों के पुराने हड्डियों के दर्द उभर रहे हैं जिससे हड्डी रोग विशेषज्ञ के मरीजों की लाइन दोपहर तीन बजे तक ज्यों की त्यों रहने लगी है। मरीजों को चिकित्सक से जांच के लिए करीब 25 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है। उग्राखेड़ी निवासी मिंटू ने बताया कि उनके पैर में दो दिन से दर्द हो रहा है। सोमवार को वे अस्पताल जांच कराने के लिए पहुंचे लेकिन भीड़ होने से उन्हें पंजीकरण कराने, जांच और दवा लेने में
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें