फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिल भुगतान पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले के ग्रामीण अंचल के लोगों को बिल के भुुगतान के लिए ऑनलाइन मोड से जोड़ने का प्रयास शुरू किया है। इसमें उन्हें डिजिटल मोड से बिल भुगतान करने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। पहली बार भुगतान पर उपभोक्ताओं को 20 रुपये मिलेंगे। किसी भी ऑनलाइन भुगतान पर 0.5 प्रतिशत की राशि मिलेगी। ये प्रोत्साहन राशि दो हजार रुपये तक के भुगतान तक मिलेगी।
विज्ञापन

इसमें एक रुपये से 10 रुपये तक का उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। लगातार छह बार ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को 50 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिलेंगे। अगर इस योजना के अधीन पूरा गांव बिजली बिल का भुगतान करने लगता है और कुल उपभोक्ताओं का 90 प्रतिशत बिल तक ऑनलाइन जमा करवाता है तो उस गांव की पंचायत को दो लाख रुपये दिए जाएंगे, जिससे गांव में पंचायत किसी भी प्रकार का विकास कार्य करवा पाएगी।
इस योजना के पहले चरण में 500 से ज्यादा उपभोक्ताओं वाले गांव को चुना जाएगा। नवंबर 2021 तक इनके ऑनलाइन प्रतिशत का आंकड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद निगम की एमआरबीडी एजेंसी इन गांव का दौरा कर लोगों को ऑनलाइन बिल भरने के फायदे गिनवाएगी। इसके दूसरे चरण में 200 से 500 तक के उपभोक्ताओं वाले गांव का दौरा कर ऑनलाइन भुगतान की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

2100 रुपये का अलग से मिलेगा इनाम
हर सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण एरिया में ऑनलाइन भुगतान करने वाले सभी उपभोक्ताओं का ड्रा निकाला जाएगा। इसमें पहले पांच उपभोक्ताओं को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा सब डिविजन के एसडीओ के माध्यम से ऐसी चौपाल, स्कूल, पंचायत घरों को भी इनाम दिया जाएगा, जो ऑनलाइन भुगतान करते होंगे।
ग्रामीणों को ऑनलाइन भुगतान से जोड़ने की तैयारी
बिजली निगम की इस योजना को ग्रामीण अंचल के परिवार भी ऑनलाइन भुगतान से जुड़ेंगे। इससे निगम का भी फायदा होगा और उपभोक्ताओं का भी। उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए निगम कार्यालय नहीं आना होगा। पहली बार में भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और बार-बार ऑनलाइन भुगतान करने वालों को भी लाभ मिलेगा। बाद में ड्रा निकालने के बाद भी चुने जाने वाले उपभोक्ताओं को अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। - एसएस ढुल, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें