फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद को देखते हुए प्रशासन ने नियुक्त किए 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा की ओर भारत बंद आह्वान के बाद जिलाधीश सुशील सारवान ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक को समालखा और चांदनी बाग थाना, जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी को इसराना और मतलौडा में, सचिव आरटीए डॉ सुशील कुमार को किला, मॉडल टाउन, बाबरपुर ट्रैफिक, ईओ एचएसवीपी अनुपमा मलिक को सदर और सेक्टर 13-17, एसडीएम धीरज चहल को सिटी और पुराने औद्योगिक क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है। डीएफओ सनौली, बापौली और सेक्टर-29 में, संजय शर्मा कार्यकारी अभियंता पीएच-2 को किला, जितेंद्र कुमार डीएमसी को सिटी, एचएसआईईडीसी के कार्यकारी अभियंता को सदर, पशुपालन विभाग के डीडी को चांदनी बाग का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एमएसएमई के जेडी कपिल मित्तल को पुराने औद्योगिक क्षेत्र, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग राजेश कौशिक को मॉडल टाउन, यूएचबीवीएन के मतलौडा के एसडीओ दलजीत सिंह को मतलौडा, यूएचबीवीएन के इसराना के एसडीओ रामेंद्र मलिक को इसराना थाना क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है।
इसी तरह यूएचबीवीएन के समालखा के कार्यकारी अभियंता अनिल नागर को समालखा, यूएचबीवीएन के एसडीओ नरेंद्र जागलान को बापौली, पंचायती राज के एसडीओ अनिल कुमार को सनौली, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विनय रावल को सेक्टर 13-17, जिला बागवानी अधिकारी महावीर सिंह को सेक्टर-29 का ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया है। विकास नरवाल जीएम रोडवेज को बाबरपुर ट्रैफिक थाना क्षेत्र, अरविंद कार्यकारी अभियंता पंचायती राज को रेलवे स्टेशन पानीपत और शमशेर एसडीओ लोक निर्माण विभाग को रेलवे स्टेशन समालखा क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। इनके साथ संबंधित पुलिस अधिकारी और संबंधित थाने के एसएचओ भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें