संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत।खटीक बस्ती के व्यक्ति से एसबीआई में डीसी रेट पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक जानकार ने 32.50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खटीक बस्ती निवासी अजय कुमार ने उसकी सावन पार्क निवासी आशीष से उसकी पहचान थी। जिसने अगस्त 2020 में उसे डीसी रेट पर नौकरी लगवाने की बात कही। उसने अपनी पत्नी को एसबीआई में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर आशीष ने 32.50 हजार नकदी ले ली। उसके बाद वह जब भी जॉब की बात करता तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। वह घर पर रुपये मांगने जाता तो मां बाला व पिता बलदेव गाली-गलौज कर भगा देते हैं। वह जातिसूचक शब्द भी कहते थे।