फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू की जून 2024 सत्रांत परीक्षाएं सात जून से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने बताया की इग्नू की परीक्षा सात जून से शुरू होंगी। ये 13 जुलाई को समाप्त होंगी। युवा परीक्षा फार्म 25 मई तक ऑनलाइन भर सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. धर्मपाल ने बताया की हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत,पानीपत,रोहतक और यमुनानगर जिलों में इग्नू ने 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला करनाल के अंतर्गत पांच परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। जिनमें से एक परीक्षा केंद्र करनाल जेल में है। इसके लावा गुरु नानक खालसा कॉलेज, बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज और जेके इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। परीक्षार्थियों को केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें