फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट पड़े तो बैन किया गया घूंघट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। समालखा नगर पालिका चुनाव के मतदान के दौरान प्रशासन को महिलाओं का घूंघट बैन करना पड़ा। कई बूथों पर घूंघट काढ़े आईं महिलाएं फर्जी वोट डालकर चलती बनीं। जब असली मतदाता पहुंचीं तो पता चला कि 10 मिनट पहले ही उनका वोट कोई और डालकर चला गया। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद बूथ पर महिला मतदाताओं के घूंघट निकालकर बूथ पर पहुंचने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे सरकारी स्कूल भापरा के बूथ संख्या पांच पर जब रिंकी वोट डालने आईं तो पता चला कि उनका वोट पहले ही पड़ चुका है। कोई और महिला उनसे पहले की वोट डाल चुकी है। इसके बाद उन्होंने बूथ पर हंगामा शुरू कर दिया। रिंकी ने कहा कि मेरा पहचान पत्र मेरे पास है और पर्ची भी लेकर आई हूं तो उनका वोट कोई और कैसे डाल सकता है। रिंकी ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि वह क्या कर रहे थे, जब कोई महिला उसका वोट डालकर चली गई। रोष जताने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बूथ से बाहर निकाला और वहां मौजूद अधिकारियों ने उनसे लिखवाया कि उन्होंने वोट नहीं डाला है। कोई और उसका वोट डालकर चला गया। इसके बाद बूथ पर खुलासा हुआ कि इससे पहले भी तीन महिलाओं के साथ ऐसा हुआ है।
सरकारी स्कूल भापरा में घूंघट की आड़ में वोट डलने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बूथ पर घूंघट लेने से मना कर दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने घूंघट हटवाकर वोट डलवाया। वाल्मीकि बस्ती के बूथ पर भी इसी तरीके का एक केस सामने आया, जिसके बाद वहां भी घूंघट काढ़कर वोट डालने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें