फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार और टेक्सटाइल से जुड़ेगी पानीपत स्टेशन की पहचान

विज्ञापन
Identity of Panipat station will be connected with pickle and textile - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। वन प्रोडक्ट वन स्टेशन के तहत पानीपत रेलवे स्टेशन पर के प्लेटफार्म नंबर-3 में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी लगाने के लिए चुना गया पानीपत रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे का पहला रेलवे स्टेशन है। यह प्रदर्शनी 15 दिन तक चलेगी। इस कवायद का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के जरिए पानीपत रेलवे स्टेशन की पहचान से जोड़ना है।
विज्ञापन

डीआरएम, एडीआरएम और सीनियर डीसीएम वीरवार को प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे। गत 23 मार्च को लकी ड्रा निकाला गया था। पांच आवेदकों में से पचरंगा प्रीमियम और महाराजा हैंडलूम को स्टॉल लगाने की अनुमति मिली। हालांकि बाद में वीपी हैंडलूम ने भी महाराज हैंडलूम के साथ साझे में प्रदर्शनी में भाग लिया। 15 दिन की प्रदर्शनी के लिए एक समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान स्टॉल के प्रति रुझान मिला तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही स्टॉल की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। डीआरएम नीरज कुमार और एडीआरएम अनिरुद्ध कुमार और सीनियर डीसीएम प्रवीण कुमार ने खरीदारी कर स्टाल की शुरुआत की।
वर्ष 1938 में पाकिस्तान से शुरू अचार कंपनी का लगा स्टॉल
पचरंगा प्रीमियम कंपनी का इतिहास आजादी से पहले का है। पाकिस्तान में जीजा-साले ने अचार की शुरुआत की थी। बंटवारे के बाद पचरंगा की श़ुरुआत पानीपत में की गई। कंपनी के संचालक दिनेश मलिक ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर 25 तरह के अचार की प्रदर्शनी लगाई गई है। पहले दिन करीब बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर आए।
विज्ञापन

दाम है कम, हैंडलूम प्रोडक्ट में है दम
महाराजा और वीपी हैंडलूम ने मिलकर टेक्सटाइल का स्टाल लगाया है। इसमें चादर, पायदान, सोफा कवर, पर्दे समेत अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। महाराजा हैंडलूम संचालक तनवीर सिंह ने बताया कि हैंडलूम उत्पादों की कीमत काफी कम है और गुणवत्ता बेहद अच्छी। दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को पानीपत की टेक्सटाइल मार्केट का पता नहीं होता, ऐसे में उन्हें बेहतर उत्पाद मिलेंगे।
पानीपत टीम सर्वेश्रेष्ठ देगी : स्टेशन अधीक्षक
टेक्सटाइल और अचार के लिए जिला देश और विदेश में प्रसिद्ध है। नॉर्दन रेलवे की ओर से प्रदर्शनी के लिए पानीपत को चुना गया है। इसकी सफलता के लिए पानीपत रेलवे की टीम सर्वश्रेष्ठ देगी। - इंद्र पाल खोसला, स्टेशन अधीक्षक

स्टॉल से खरीदारी करते हुए एडीआरएम व डीआरएम अधिकारी।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें