फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी को छोड़ उन्हीं की चचेरी बहन से लिव इन में रहने लगा पति, पत्नी अपने हक के लिए काट रही चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पति ने पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर पत्नी की चचेरी बहन (साली) के साथ लिव इन में रहना शुरू कर दिया। दोनों का एक बेटा भी हो गया। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। तीन बच्चों को भी अपने पास रख लिया। अब महिला अपने बच्चों और हक के लिए चक्कर काट रही है। महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की। व्यक्ति ने दोनों को एक साथ रखने की बात कही लेकिन, पत्नी ने साथ रहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। उसके पति का चचेरी साली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह दोनों एक साथ लिव-इन में रहने लगे और एक बच्चे को भी जन्म दिया है। महिला का आरोप है कि पति ने उसे घर से निकाल दिया है और बच्चों को भी उससे मिलने नहीं दे रहा। महिला संरक्षण अधिकारी ने दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। काउंसिलिंग के दौरान शिकायतकर्ता महिला ने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की लेकिन शर्त रखी की लिव इन में रह रही चचेरी साली को घर से निकालना होगा। पति ने इससे इन्कार कर दिया। उसने कहा कि वह किसी भी हाल में साली को नहीं छोड़ सकता।

तीन बच्चों की परवरिश पर पड़ रहा असर
महिला और उसके पति के बीच चल रहे मनमुटाव के कारण बच्चों की परवरिश पर भी असर पड़ रहा है। बच्चे मम्मी-पापा के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन वह दोनों एक साथ रहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने शिकायत दी है। अभी काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। यदि काउंसिलिंग में सहमति नहीं बनी तो शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें