फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनुमान जयंती पर शोभायात्रा के साथ 51 फीट के झंडे के तले 11 हजार महिलाएं कलश धारण कर चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति और श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बैठक की। बैठक में सर्व सम्मति से दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति एवं श्री अवध धाम सेवा समिति एवं अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इसमें 11 हजार महिलाएं कलश धारण करेंगी और यात्रा के साथ चलेंगी। समाज सेवी वेद पराशर ने बताया कि 51 फीट का झंडा यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि बैठक अवध धाम मंदिर के अध्यक्ष दाऊजी महाराज, हरिद्वार से महामंडलेश्वर अरुण दास महाराज, कथावाचक राधे-राधे महाराज की अध्यक्षता में हुई। दो अप्रैल को देवी मंदिर में हनुमान के झंडे के नीचे एक साथ नगर की सभी संस्थाएं हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकलेंगे। समाजसेवी रमेश माटा ने कहा कि यात्रा में करीब एक लाख लोगों के इकट्ठा होने का अनुमान है। यदि हम आज भी हनुमान जयंती गूगल सर्च करते हैं तो निश्चित तौर पर पानीपत का नाम ही हनुमान जयंती हनुमान जन्मोत्सव के रूप में निकाल कर आता है। शोभायात्रा अपना इतिहास रचेगी। युवाओं की अनेक टोलियां इस शोभायात्रा में भाग लेंगी और युवाओं के द्वारा किया गया जय घोष पूरे पानीपत में सुनाई देगा। राधे-राधे महाराज ने कहा कि शोभायात्रा किसी की व्यक्तिगत यात्रा नहीं है अपितु नगर की यात्रा है इसमें पूरा नगर ही जुड़ेगा। इसमें 11 हजार महिलाएं कलश धारण करेंगी और यात्रा के साथ चलेंगी।
समाज सेवी वेद पराशर ने बताया कि झंडे पर मन्नत का धागा बांधकर नगरवासी अपने मनोरथ पूर्ण करेंगे। श्याम रथ और हनुमान का रथ आकर्षण का केंद्र रहेगा। पूरे रास्ते में यात्रा पर पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा होगी। सलारगंज गेट से यात्रा दो भागों में चली जाएगी। एक यात्रा इंसार बाजार की तरफ होती हुई कांशीगिरि मंदिर पहुंचेगी और एक यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु सराफा बाजार होती हुई हलवाई अड्डे मैन बाजार से होते हुए कुटानी रोड स्थित अवध धाम मंदिर में समाप्त होगी। देवी मंदिर में खाने-पीने के व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे, अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूरे नगर को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए चूल्हा न्योता दिया जाएगा। अलग-अलग कमेटी बनाकर व अलग-अलग वार्डों में ब्लॉकों में जाकर हनुमान चालीसा का पाठन करके लोगों को शोभायात्रा के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, अवध धाम सेवा समिति से संजय अग्रवाल, चांद भाटिया, सुरेंद्र गर्ग, वृंदावन ट्रस्ट से विकास गोयल, राजिंदर गुप्ता, सतवीर गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें