पानीपत। आर्य नगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने पति के साथी (रूम पार्टनर) पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कुरुक्षेत्र के गांव अंटेडी निवासी पिंकी ने बताया कि उसका पति गुरमेल पानीपत एक फैक्टरी में काम करता है। वह आर्य नगर में सिमला पत्नी सतीश के मकान में किराए पर रहता है। गत 29 जुलाई को उसके पास मकान मालकिन ने साढ़े तीन बजे फोन सूचना दी कि गुरमेल का रूम पार्टनर प्रिंस उसके साथ मारपीट कर रहा है। वह नशे में धुत है। उसने शाम पांच बजे पति को फोन किया तो बंद मिला। वहीं शुक्रवार को पूरा दिन फोन किए तो भी फोन बंद आ रहा था।
वह शनिवार को अपने भाई राजेश के कुुमार के साथ पानीपत स्थित पति के किराए के कमरे पर पहुंची तो वहां पर ताला लगा मिला। उन्होंने पति गुरमेल की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि प्रिंस ने उसके पति का अपहरण कर उसे छिपा रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।